जानिए गाय भैंस में कैल्शियम की कमी के लक्षण क्या हो सकते हैं

इंसान हो या पशु हर किसी के शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे में जब भी शरीर में पोषक तत्व की कमी हो जाए तो इसकी वजह से शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती है। आज हम एक ऐसे ही पोषक तत्वों की कमी के लक्षणों के बारे में जानकारी देंगे। दरअसल हम बात कर रहे हैं कैल्शियम की।
कैल्शियम की कमी की वजह से पशु में कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। यही समस्या न केवल पशुपालक को आर्थिक नुकसान पहुंचाती है। इसके अलावा पशु की दूध उत्पादन से क्षमता से लेकर कई तरह की दिक्कते होने लगती हैं। अगर आप भी कैल्शियम की कमी के लक्षणों से जुड़ी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आप हमारे इस लेख और वीडियो पर अंत तक बने रहे।
कैल्शियम की कमी के लक्षण
- प्रसव के तुरंत बाद गाय का बैठ जाना और गर्दन मोड़ के थनों को देखना।
- आहार के बाद भी लगातार कमजोर होते रहना।
- गर्भावस्था में लड़खड़ा कर चलना और गिर जाना
- हड्डियां मुड़ जाती है और हड्डियां कमजोर हो जाती है।
- चलते समय पशु के हड्डियों से आवाज आने लगती है।
- पशु दूध कम देने लगता है।
- गाभिन न हो पाना
- गर्भ न ठहरना
- गर्भपात हो जाना
- चोट या घाव होने पर लगातार खून बहते रहना। खून न रुकना।
- लंगड़ा पन आ जाना।
- इसके अलावा जो भी रोग फास्फोरस और मैग्नीशियम के बिगड़ते अनुपात की वजह से होते हैं। यह भी कैल्शियम की कमी का ही नतीजा है
- रियूमन की गति कम होना जिससे पाचन क्रिया का प्रभावित होना।
- ये सभी लक्षण इशारा करते हैं कि गाय या भैंस के शरीर में कैल्शियम की कमी हो गई है।
पशु में कैल्शियम की कमी पता चलने पर क्या करें
गाय भैंस के शरीर में पोषक तत्वों की कमी पता चलने पर और लक्षणों की पहचान होने पर आपको तुरंत पशुओं की उपचार प्रक्रिया को प्रारंभ कर देना चाहिए। इसके अलावा पशुओं को कैल्शियम के डोज भी दिलवाने चाहिए। ध्यान रहे कि खुद से डॉक्टर बनने की कोशिश न करें और पशु चिकित्सक की ही सहायता लें। पशु की इलाज प्रक्रिया में किस तरह की लापरवाही न करें।